Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

पूजा अर्चना कर विशाल भंडारा के साथ मनाया स्थापना दिवस

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मवाना बस स्टैंड पर स्थित श्री राम बाला जी मंदिर का रविवार को स्थापना दिवस पूजा अर्चना कर विशाल भंडारा के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परिवार के लिए सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर की पूजा अर्चना के यजमान रेखा अग्रवाल पत्नी भारत अग्रवाल, शीतल अग्रवाल पत्नी गौरव अग्रवाल, आईसी अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल, पंडित हरीश ने पूजा अर्चना कर लोगों को बालाजी की पूजा के महत्व बताएं। 

मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एससी एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, अमित अग्रवाल, विनय चौधरी, विद्या भूषण आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here