Breaking

Your Ads Here

Friday, June 19, 2026

इस्लाम और सच्चाई के लिए कुर्बान हो गए हुसैन: मौलाना साजिद

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मोर्हरम की तीसरी तारीख को भी शहर सहित जै़दी फार्म, लोहिया नगर में हज़रत इमाम हुसैन और शौहदाये कर्बला की याद में इमामबारगाहों और अज़ाखानों में मजलिसे हुई और जुलूसों का सिलसिला जारी रहा। 

इमामबारगाह जाहिदियान से रात्री 8ः00 बजे 64वां जुलूस अलम-ए-मुबारक और करबला ईराक से आया परचम हजरत-ए-अब्बास या हुसैन या अब्बास की सदाओं के बीच गमगीन माहौल में हाजी शमशाद अली जै़दी, युसूफ अली जै़दी के प्रबन्ध में बरामद हुआ पूर्व में मौलाना साजिद रज़ा लखनऊ ने मंजलिस में हजरत अब्बास की शुजाअत और शहादत बयां की। जुलूस में तन्जीम-ए-अब्बास के सफदर अली, काशिफ जै़दी ने अंजुमन दस्तये हुसैनी के साहिबे ब्याज़ हुमायूं अब्बास ताबिश, अतीक-उल हसैनन ने अन्जुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांदमिया, मीसम आदि ने पुरसौज़ नौहे पढ़े। मगरिब की नमाज़ का समय होने पर शिया शाही मस्जिद में नमाज़ अदा की गयी, इसके बाद जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैंठ बाजार, बुढ़ाना गेट चैकी, सुभाष बाजार चैक से गुजरता हुआ हसन अली जै़दी मरहूम के अज़ाखाने जाहिदियान पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जहां नजर नियाज़ का एहतमाम किया गया। जुलूस में अलहाज सैयद शाह अब्बास सफवी, सरदार हुसैन, हाजी खुर्शीद जै़दी, बाकर जैदी, हाजी अन्जुम जैदी, अली हैदर रिज़वी, सुल्तान हैदर, अज़हर अब्बास, हैदर हसन, रईस हैदर, राहत अली, मासूम असगर, नियाज हुसैन गुड्डू, तालिब जै़दी, हैदर अली चांद, हैदर अब्बास रिज़वी सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सौगवार शामिल रहे।
 
जै़दी फार्म में जुलूस:- इसी क्रम में जै़दी फार्म में भी शाहिद हुसैन के अज़ाखाने जै़दी चैक से अलम-ए-मुबारक का जुलूस 4 बजे बरामद होकर दरबारे हुसैनी पुरानी कोठी पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस में फाजिल हुसैन, जावेद रज़ा, अयाज हुसैन आदि ने नौहेख्वानी की। जुलूस में हुसैनी सौगवारों ने मातम किया। 

मौहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि कल 4 मौहर्रम 20 जून को जै़दी फार्म से 4 बजे और डा0 सैय्यद इकबाल हुसैन सफवी (मरहूम) के अज़ाखाने स्थित हुसैनाबाद पूर्वा फैयाज़ अली से रात्री 8 बजे अलम-ए-मुबारक का कदीमी जुलूस अल्हाज सैय्यद शाह अब्बास सफवी के प्रबन्ध में बरामद होगा। जिसमें शहर की सभी मातमी अंजुमने शामिल होकर मातम व नौहेख्वानी करेेंगी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here