Thursday, June 25, 2026

वंश कुशवाहा को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना देगा शोषित क्रांति दल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कक्षा 9 के छात्र रहे दिवंगत वंश कुशवाहा को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत की अगुवाई में प्रदर्शन किया जाएगा। 


शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि 28 मई 2026 को मलियाना टीपी नगर निवासी वंश कुशवाहा पुत्र अमर सिंह कि उसके दो दोस्तों व उनके दो अन्य साथियों ने भोले की झाल में डुबोकर हत्या कर दी थी, जिसकी मेरठ पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जो कि अत्यंत खेद का विषय है। पीड़ित परिवार अपने बेटे की रिपोर्ट दर्ज लिखाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है, पीड़ित परिवार एक बार डीएम से मिल चुका है, दो बार एसएसपी से मिल चुके हैं और कई बार सीओ सरधना से मिल चुके हैं। रविकांत ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10:00 बजे चौधरी चरण सिंह पार्क/कमिश्नरी पार्क पर पीड़ित परिवार के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर शोषित क्रांति दल धरने पर बैठेगा और धरना तब तक चलेगा जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी।


पीड़ित परिवार के पुलिस से सवाल

1- वंश कभी भी कपड़ों में नहीं नहाता था एवं अच्छा तैराक भी था इसलिए वह चार फुट पानी में डूब ही नहीं सकता

2- उसका बैग और बैग में रखे 10 हज़ार रूपये आज तक पीड़ित परिवार को नहीं मिले हैं

3- उसके मुंह में आलू आदि जैसा भी कुछ था 4- भोले की झाल चौकी इंचार्ज ने पीड़ित परिवार को बताया कि वंश के मुंह से झाग निकल रहे थे

5- वंश के सभी कपड़े गीले थे बाकी लोगों के सुखे कैसे थे?

6- तीन मिनट में भोले की झाल से सुभारती विश्वविद्यालय वे लोग वंश को कैसे ले आए तथा पास के किसी अस्पताल में क्यों नहीं लेकर गए? 20-22 साल के लड़कों में इतनी हिम्मत कहां से आ गई कि उन्हें लाश देखकर कोई घबराहट नहीं हुई, खुद ही उसे लेकर आ गए  

7- एंबुलेंस वालों को पैसे पुलिस वालों ने क्यों दिए क्योंकि पुलिस वाले तो किसी को कुछ देते ही नहीं है

8- इस घटना से पहले आरोपी अपनी बाइक हमेशा पीड़ित परिवार के घर के पास लगे कैमरे के पास खड़ी करते थे जिस दिन वंश को घर से बुलाकर ले गए थे उस दिन उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल कैमरे से छुपा कर क्यों खड़ी करी?

9- जानी थाने के पुलिस कर्मियों ने वंश की बड़ी बहन के मोबाइल से जबरन ओटीपी क्यों निकाला और पुलिस ने उसे हवालात में डालने को क्यों कहा?

10- जानी पुलिस ने आज तक दो अज्ञात लोगों के नाम पते पीड़ित परिवार को क्यों नहीं बताएं? हिरासत में उन लोगों से क्या पूछताछ की? उसकी जानकारी आज तक पीड़ित परिवार को क्यों नहीं दी?


No comments:

Post a Comment