Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 23, 2026

विद्या विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिला सुनहरा करियर अवसर


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विद्या विश्वविद्यालय ने एक बार फिर प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा और तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिष्ठित आईटी प्रशिक्षण एवं भर्ती संस्था क्यूस्पाइडर्स ने विश्वविद्यालय परिसर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 18 का सफल चयन हुआ।


भर्ती प्रक्रिया को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बहु-स्तरीय रूप में आयोजित किया गया। इसमें एप्टीट्यूट टेस्ट, जीडी तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल थे। इन चरणों के माध्यम से विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, संचार कौशल, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता तथा व्यावसायिक उपयुक्तता का मूल्यांकन किया गया। कठोर चयन प्रक्रिया के उपरांत मनदीप, अपूर्व रंजन, अंश उपाध्याय, अविनाश शर्मा, अशी गर्ग, भूवी चौहान, हर्ष सिंघल, कुनाल शर्मा, कुनाल सिंह जयंत, पियुष कुशवाहा, पुलकित सिरोही, सुशांत देशवाल, शौर्य गुप्ता, सानवी शर्मा, शिवांक बक्शी, तनीक्ष यादव, तनीक्षा, विशाल चौधरी आदि विद्यार्थियों का चयन किया गया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और प्रशिक्षण का प्रमाण है।

इस अवसर पर क्यू-स्पाइडर्स की एचआर टीम ने चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। यह क्षण विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। चयनित विद्यार्थियों की सफलता ने यह सिद्ध किया कि विद्या विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्लेसमेंट सेल, संकाय सदस्यों एवं क्यू-स्पाइडर्स की भर्ती टीम के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और समर्पण से यह प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विद्या विश्वविद्यालय उद्योग-जगत और शिक्षा के मध्य सशक्त सेतु स्थापित करने के अपने संकल्प के साथ विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख अवसर, व्यावसायिक कौशल एवं व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और पेशेवर उत्कृष्टता से सशक्त बनाकर उन्हें सफल एवं उज्ज्वल करियर की ओर अग्रसर करना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here