Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 18, 2026

एमआईईटी में एआई एक्सपर्ट ने बताए तकनीक और करियर के नए अवसर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एमआईईटी के सीएसई डेटा साइंस एवं सीएसई आईओटी विभागों द्वारा एआई इज़ द फ्यूचर ऑफ सस्टेनेबल इनोवेशन विषय पर एक एक्सपर्ट इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन हुआ 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अर्द्रा एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रांजल यादव रहे। उन्होंने छात्रों को वर्टिकल एआई की अवधारणा, इसके औद्योगिक उपयोग तथा सतत विकास में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उद्योग-विशिष्ट एआई समाधान ऊर्जा, विनिर्माण और रक्षा जैसे क्षेत्रों में कार्यक्षमता बढ़ाने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और नवाचार को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक अनुप्रयोगों और करियर अवसरों से संबंधित प्रश्न पूछकर विशेषज्ञ से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा,डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, अमोद कुमार, यासर बेग एवं अनुभव शर्मा उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के सफल संचालन में वेदांश एवं मोहिनी तेवतिया ने किया ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here