Monday, June 22, 2026

जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की मांग को लेकर जयस ने सौंपा ज्ञापन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा जी की वाहन पर हुए हमले के मामले में मुख्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उन्हें समुचित पुलिस सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर आज जयस के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय भोपाल के नाम अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में मांग की गई कि एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा पर हुए हमले के सभी मुख्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए लोकेश मुजाल्दा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इसके पश्चात भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर जयस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा इसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन की प्रतिलिप राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री महोदय, पुलिस महानिदेशक भोपाल को भी दी गई है।

इस अवसर पर जयस प्रदेश अध्यक्ष पवन डावर, जयस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल, जयस इंदौर के जिला उपाध्यक्ष मनोज भाभर, जयस छात्र संगठन इंदौर के जिला अध्यक्ष लखन बामनिया,  जिला उपाध्यक्ष राजा अहीरे, जिला सचिव आशीष सोलंकी, जयस इंदौर के जिला महासचिव मगन मोर्य, जयस राऊ के तहसील अध्यक्ष लोकेश कटारे, देपालपुर तहसील कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बरड़े तथा एवं सुरेंद्र बामनिया और अजाक्स के जिला अध्यक्ष कमल मिमरोट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई होने से समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा तथा पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सकेगा।

No comments:

Post a Comment