Monday, June 22, 2026

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गोयल को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ व महानिदेशक सूचना लोक जनसंपर्क विभाग उत्तराखंड बंशीधर तिवारी ने किया सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
देहरादून। नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा नगर निगम, टाउन हाल, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह एवं स्थापना दिवस समारोह अत्यंत भव्य एवं गरिमामयी रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर अपराह्न 3 बजे तक चला, जिसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डा. करण सिंह सैनी ने की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बंशीधर तिवारी ;महानिदेशक सूचना लोक जनसंपर्क विभाग उत्तराखंड सरकारद्ध, संरक्षक मोहतरम राव, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में जन अधिकार पार्टी ;जनशक्तिद्ध के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आजाद अली, मेरठ से दैनिक हिंदू के संपादक मुकेश गोयल तथा डंग ेनचमत ेचमबपंसपजल ीवेचपजंस के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार अरशद राणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशकबंशीधर तिवारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता तथा समाज निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के सम्मान एवं उनके हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड सरकार बंशीधर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है तथा पत्रकारों की समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है उन्होंने पत्रकारों से निरंतर अध्ययन, शिक्षा एवं अपने ज्ञान को अद्यतन रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 

आगे कहा कि जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार पत्रकार ही समाज को सही दिशा देने का कार्य कर सकते हैं । उन्होंने नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के सम्मान, एकजुटता एवं उनके हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि आजाद अली ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं तथा उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

मेरठ से आये वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक हिन्दू के सम्पादक मुकेश गोयल ने पत्रकारों को अपनी लेखनी पर संयम बरतने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि हमारा समाचार चाहें कितना भी प्रमाणिक हो लेकिन भाषा शैलीमें संयमता का परिचय दिया जाना चाहिये।

इसके अतिरिक्त् अरशद राणा ने भी पत्रकारिता की चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, चिकित्सकों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के चेयरमैन डाॅ. गुलबहार राव एवं प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल द्वारा महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड सरकार बंशीधर तिवारी को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों के लिए कार्यालय सुविधा, सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

No comments:

Post a Comment