Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 13, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस समारोह पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अकादमिक फेस्ट MEDNOVA के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए:

रक्तदाता सम्मान समारोह — ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रिया गुप्ता द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले समर्पित रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। उनके इस पुनीत एवं जीवनरक्षक योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

सीनियर रेजिडेंट डॉ. साक्षी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, इसकी आवश्यकता एवं समाज में इसकी अमूल्य भूमिका पर अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणाप्रद वार्ता दी गई। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को स्वेच्छा से नियमित रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया।

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रंगोली द्वारा ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मकता के माध्यम से रक्तदान जागरूकता का संदेश अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और MEDNOVA जैसे आयोजनों के माध्यम से युवा चिकित्सकों एवं छात्रों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। 

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टरों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here