Thursday, June 25, 2026

70 उप्र वाहिनी एनसीसी मेरठ में शोभित विश्वविद्यालय के कैडेट्स को ‘सी’ प्रमाण पत्र प्रदान

डाॅ. अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मेरठ70 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी, मेरठ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में एनसीसी ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षा-2026 में सफल रहे शोभित विश्वविद्यालय के कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह में कमान अधिकारी कर्नल सौरभ डिमरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने सफल कैडेट्स को ‘सी’ प्रमाण पत्र वितरित कर उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


अपने संबोधन में कर्नल सौरभ डिमरी ने कहा, *“एनसीसी का ‘सी’ प्रमाण पत्र केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि ये युवा कैडेट्स भविष्य में अपने ज्ञान, संस्कार एवं नेतृत्व कौशल से देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है तथा ‘सी’ प्रमाण पत्र उन्हें विभिन्न सरकारी एवं सैन्य सेवाओं में विशेष अवसर प्रदान करता है। 


इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के सफल कैडेट्स ने प्रमाण पत्र प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कैडेट्स को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सुबेदार बिनोद कुमार, नायब सुबेदार अमित कुमार शर्मा, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर पूजा तोमर, हवलदार नरेश कुमार एवं हवलदार विनोद कुमार सहित एनसीसी स्टाफ एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment