Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 24, 2026

​शब्दों की संवेदना को जीवंत करेगा 'क्षितिज': इंदौर में 29 जून को विशेष सांस्कृतिक आयोजन


नित्य संदेश, इंदौर। साहित्य और रंगकर्म के सुंदर समन्वय को समर्पित क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा दिनांक 29 जून को प्रीतमलाल दुआ सभागार में शाम 5.30 बजे से  एक विशेष सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 29 चयनित  लघुकथाओं का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें शब्दों की संवेदना, मानवीय अनुभूतियों की गहराई तथा सामाजिक सरोकारों को रंगमंच की प्रभावी अभिव्यक्ति के माध्यम से साकार किया जाएगा। यह नाट्य प्रस्तुति प्रतिष्ठित पथिक ग्रुप द्वारा की जा रही है तथा इसका निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी श्री नंदकिशोर बर्वे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न होगा। साहित्य और रंगमंच के इस अभिनव संगम के माध्यम से दर्शकों को लघुकथा विधा के विविध आयामों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा। यह आयोजन सभी साहित्य और संस्कृति प्रेमियों के लिए खुला है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here