Monday, June 15, 2026

​केंद्र सरकार के 12 वर्ष: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इंदौर में किया पौधारोपण, शिव जी का जलाभिषेक कर चलाया स्वच्छता अभियान

पंचकुइयां श्रीराम मंदिर में देव दर्शन, गौ सेवा कर लिया संतों का आशीर्वाद; विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष 'विश्वास, विकास और जनकल्याण' के अंतर्गत आज 15 जून को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

​उन्होंने पंचकुइयां श्रीराम मंदिर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और राजो मालवीय के साथ शिव जी का पंचामृत अभिषेक व पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। साथ ही, मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला में गौ सेवा और पूजा-अर्चना कर 1008 रामगोपालदास महाराज का आशीर्वाद लिया।

​साकेत धाम में पूजा-अर्चना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत श्रीमती अन्नपूर्णा देवी यादव आज सुबह पंचकुइयां श्रीराम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने श्रीराम मंदिर में साधु-संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक व पूजा-अर्चना कर पंचकुइयां आश्रम के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 रामगोपालदास महाराज का आशीर्वाद लिया।

​इसके पश्चात 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। तत्पश्चात, प्रधानमंत्री श्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत त्रिवेणी (बरगद, नीम और पीपल) के पौधों का रोपण किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला में गौ सेवा की।

​वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण केसरी का अभिनंदन

​विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद व जनसंघ के कर्मठ सिपाही नारायण केसरी के निवास पर पहुंचीं। वहाँ उन्होंने श्री केसरी का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री केसरी ने जनसंघ और भाजपा के प्रारंभिक दौर के कुछ रोचक किस्से भी साझा किए।

​'सेल्फी विद विकास तीर्थ' कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण


'सेल्फी विद विकास तीर्थ' कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री श्रीमती यादव, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला और संध्या यादव के साथ लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहवासियों के साथ स्टेशन के विकास कार्यों के सम्मुख सेल्फी ली।

​पूर्वोत्तर समाज के प्रबुद्ध जनों से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा


केंद्रीय मंत्री श्रीमती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधायक रमेश मेंदोला के साथ स्कीम नंबर 114 स्थित 'पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान, मप्र' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहाँ उन्होंने पूर्वोत्तर समाज के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद किया। चर्चा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, उपलब्धियों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं आधारभूत संरचनागत (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास पर विस्तृत बात की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

दिव्या गुप्ता, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राजेश चौहान, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह केसरी, भारत पारख, स्वाति काशीद, पार्षद संध्या यादव, मुद्रा शास्त्री, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, दीपक बागवान, सतीश शर्मा, श्रेष्ठा जोशी, सावन वर्मा, सतीश बैरागी, गगन यादव, मलखान सिंह, श्रीकांत दुबे, संजय चौधरी, जगदीश ठाकुर सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अभियान टोली के सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment