Wednesday, May 6, 2026

तीन प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहा डॉ. विजय भारद्वाज प्रोडक्शन



नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद।  डॉ. विजय भारद्वाज प्रोडक्शन 6 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में दमदार वापसी कर रहा है। नई शुरुआत के साथ डॉ. विजय भारद्वाज अपने दर्शकों के लिए 3 बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। श्री भारद्वाज कहते हैं कि प्रोजेक्ट एक हम बाहरी नहीं है, दूसरा हम हैं ब्राह्मण जबकि तीसरा फेक लाइफ़ है।


बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में बड़े स्तर के डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग्स और सिनेमैटिक प्रोजेक्शन शामिल हैं, जो समाज की सच्चाई, भावनाओं और आधुनिक जीवन की वास्तविकताओं को दर्शाएंगे। इनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश देना भी है। 10 मई को आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रोजेक्ट्स की आधिकारिक घोषणा, टीम परिचय और भविष्य की योजनाओं को साझा किया जाएगा। डॉ. विजय भारद्वाज प्रोडक्शन नए टैलेंट को भी मौका दे रहा है, जिससे उभरते कलाकार इन बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकें। बताया कि स्वच्छता नर्सरी पर उपस्थिति टीवी आर्टिस्ट दीपिका शर्मा, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट सचिन कुमार एवं टीवी आर्टिस्ट हिमाँगी चावड़ा व टीवी आर्टिस्ट दीपा सोनी मौजूद रहेंगे।




No comments:

Post a Comment