नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सब जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच जीटीबी किंग्स व गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडम ने 2 विकेट से मैच जीता और फाइनल में जगह पक्की की।
मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें अविक ने 40, विराट ने 39, संचित ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, शिवांश ने दो, सार्थक ने दो, देवांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आरिश ने शानदार 76 रन की पारी खेली। विवेक ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रिंस ने दो, संचित ने दो, आविक ने दो विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच आरिश को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment