सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को सेंट मैरीज़ एकेडमी, मेरठ और सेंट मैरीज़ स्कूल, नगीना के बीच खेला गया, जिसमें सेंट मैरीज़ एकेडमी, मेरठ ने 52-27 के अंतर से फाइनल जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि उद्यमी राहुल गुप्ता ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इसके अलावा विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
बेस्ट शूटर का पुरस्कार आरके इंटरनेशनल स्कूल के मुहम्मद शाद को मिला, जबकिन मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर का खिताब सेंट मैरीज़ नगीना के निविल को दिया गया। प्लेयर ऑफ द मैच सेंट मैरीज़ एकेडमी के तेजस बालियान रहे। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सेंट मैरीज़ एकेडमी के ही अर्जुन राठी रहे। इससे पूर्व विजेता टीम को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका हरेंद्र और ऋषांत कुमार ने निभाई।
इस अवसर पर सेंट मैरीज़ एकेडमी के प्रधानाचार्य रे. ब्रदर आनंद, मेरठ बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मिर्ज़ा शाहबाज बेग, प्रदीप, मनोज, ललित, अंजू एवं कोच मिर्ज़ा उमर और अदन मिर्ज़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment