रवि गौतम
नित्य संदेश, बहसूमा। नगर में ए आई एम आई एम की एक बैठक पूर्व नगर अध्यक्ष बाबू के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष अफजल चौधरी व संचालन बहसूमा नगर अध्यक्ष मोमिन भाई ने किया
बैठक के मुख्य अतिथि हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव विनोद जाटव रहे बैठक में आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए बैठक को संबोधित करते हुए अफजल चौधरी विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम अपनी विधानसभा हस्तिनापुर में 5 000 सदस्य और 2000 सक्रिय सदस्य पार्टी गाइडलाइन के अनुसार बनाएगे
वहां मौजूद मुख्य अतिथि विनोद जाटव ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार देश में अब तक हुए चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत रही है ऐसा लगता है कि विपक्ष की कार्य शैली और उनके मुद्दे बीजेपी सरकार को रोकने में नाकाम उन्होंने आगे कहा कि आने वाले यूपी विधानसभा 2827 के चुनाव में एकमात्र हमारी पार्टी एआइएमआइएम व हमारे नेता बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को साथ में लेकर और एक नया मोर्चा बनाए जिसके तहत हम बीजेपी और अन्य दलों को पूरी टक्कर दे सकेगे आज हिंदुस्तान और उत्तर प्रदेश को बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब जैसे काबिल और होनहार नेता की जरूरत है हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश 2027 का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और एन डी ए व अन्य दलों को हराएगी बैठक में मौजूद इरफान खान गौरव जाटव, फुरकान , अब्दुल रहमान राहुल शकील हकीम जी नदीम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment