Friday, May 29, 2026

ढाक पीर मेले में उमड़ी भीड़


रवि गौतम 

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में चल रहे ढाक पीर मेले में दूर दराज से लोग पहुंचने लगे है। धीरे धीरे मेले में रौनक बढ़ रही है। 

मेला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि यह मेला हमारे नगर हिंदू मुस्लिम की सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है। मेले का 40 वर्षो में 38वा आयोजन है, और मेले को आकर्षक बनाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि इस बार यह मेला एकदम नये अंदाज़ में दिख रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लोक संस्कृति कलाकारों को यहां आमंत्रित किया है। वहीं रागनी कम्पीटिशन, राजस्थानी लोक नृत्य, कव्वाली, फिल्मी नाइट शो के आयोजन किया जाएगा। 

मेले को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं पत्रकार मित्रों एवं नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिससे मेले में सुरक्षा का माहौल बना है। इस अवसर पर जीशान मोहम्मद, असगर अली छोटे, निसार, शानू, डॉ सलीम, अनवर, जितेंद्र चौधरी, आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment