Friday, May 29, 2026

चौधरी चरण सिंह क बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित करते हुए, नमन करते हुए, उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

एससी, एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह के पुत्र रालोद के युवा नेता विक्की खजूरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि “देश के महान किसान नेता ने हमेशा गरीब किसान मजदूर की लड़ाई लड़ी है, इसलिए उन्हें पूरा देश किसानों का मसीहा मानता है। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी नई-नई योजना चला कर किसान मजदूर को खुशहाल कर रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े तभी क्षेत्र व देश का विकास होगा।”

इस मौके पर समाजसेवी अमित गुर्जर नारंगपुर, कपिल कुमार अगवानपुर,  दीपांशु गौतम, अभिषेक खजूरी, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment