नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पूर्व सैनिक एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं निस्तारण हेतु 'जिला सैनिक बन्धु की मई 2026 की मासिक बैठक डा. वी०के० सिंह जिलाधिकारी के द्वारा नामित नवीन कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभगार में आयोजित की गयी।
बैठक में भूमि संबंधी शिकायतों, विवादो तथा पुलिस से जुडे विषयों पर चर्चा की गई। कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हे संबधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। उपस्थित पूर्व सैनिको ने जिला मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मामलों को सुना। बैठक मे भूतपूर्व सैनिक गजेन्द्र शर्मा का कहना है कि भूमि पर अवैध कब्जा, मारपीट एवं अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के सम्बन्ध मै व भूतपूर्व सैनिक कि पत्नी बरीशा खातून कि शहीद के सम्मान में रोड, चौक, स्कूल स्मारक अन्य शहीद के भांति बनाने के सम्बंध में, भूतपूर्व सैनिक धर्मेन्द्र कुमार, को सरकारी रोड घर के सामने रैम्प बनाने के सम्बन्ध में, भूतपूर्व सैनिक सुखबीर सिंह के कृषि भूमि की पैमाईश कर जमीन को पूरा कराये जाने के सम्बंध मे, और कार्यरत सैनिक कि लम्बित मामलों पर चर्चा की। इस के अतिरिक्त सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ से प्राप्त शिकायतो का स्तर भी लिया गया बैठक अच्छी रही।
इसके अतिरिक्त, शहीदों के नाम पर सडकों के नामकरण से संबधित विषय पर भी कार्यवाही नही बढ़ पा रही है। इस विषय पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) की शिकायत आख्या अभी लम्बित है। बैठक में सम्बन्धित प्रकरणे को नवीन कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ ने जिलाधिकारी के आदेशनुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया। सभी आगन्तुकों का धन्दवाद किया व बैठक का समापन किया गया।

No comments:
Post a Comment