Friday, May 15, 2026

योग टेंपल का समर किड्स संस्कार कैंप बना बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। इस भीषण गर्मी में बच्चों के समय का सदुपयोग करने एवं उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कारों और अपनी जड़ों से पुनः जोड़ने के उद्देश्य से योगी मनोज गर्ग, योग टेंपल आयुर्वेद पंचकर्म एवं नेचुरोपैथी क्लिनिक, नवलखा, इंदौर द्वारा आयोजित समर किड्स संस्कार कैंप अत्यंत सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।


आज के आधुनिक दौर में जहां बच्चे मोबाइल, टीवी और डिजिटल दुनिया में व्यस्त होकर धीरे-धीरे भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, वहीं योग टेंपल का यह विशेष कैंप बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ मूल्य आधारित शिक्षा देने का कार्य कर रहा है।

योगी मनोज गर्ग ने बताया कि कैंप में बच्चों को डॉ निकिता शाह, डॉ पिंकी गर्ग, दीक्षा राठौर, छाया दिघे मैडम द्वारा प्रतिदिन योग, एरोबिक्स, जुंबा, स्ट्रेचिंग, डांस, फिजिकल एक्टिविटी, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, अनुशासन, भारतीय संस्कृति, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, एकाग्रता वृद्धि, मेमोरी गेम्स, अच्छे संस्कार, बड़ों का सम्मान, प्रार्थना, पर्यावरण बचाव, हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, झूठन न छोड़ने,   एवं सकारात्मक जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण बातें भी सिखाई जा रही हैं।


कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। अभिभावक भी बच्चों में आ रहे सकारात्मक बदलावों से अत्यंत प्रसन्न हैं और कैंप की सराहना कर रहे हैं। बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक सक्रियता एवं संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ती दिखाई दे रही है।


कैंप आयोजकों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल बच्चों को व्यस्त रखना नहीं, बल्कि उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे अपनी भारतीय जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहें।


योग टेंपल का यह समर किड्स संस्कार कैंप शहर में बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक प्रेरणादायी प्रयास बनकर उभर रहा है।

No comments:

Post a Comment