Friday, May 15, 2026

मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में हुई

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। अपर आयुक्त उद्योग द्वारा आयुक्त, अन्य अधिकारीगण एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन उमेश कुमार  सिंह, अपर आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया।


सर्वप्रथम बैठक के प्रारम्भ में मण्डलायुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी एवं एसोसियेशन के पदाधिकारियों का परिचय लिया गया, तदोपरान्त बैठक एजेण्डा के अनुसार, उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर जानकारी चाही गयी कि प्रकरण किस स्तर पर लंबित है एवं लंबित प्रकरणों पर क्या कार्यवाही की जा रही है। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसियेशन मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसियेशन ने अपनी मुख्य समस्या कारीगर सोना लेकर भाग जाते है, से अवगत कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की, जिसके संदर्भ में आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रकरण में कार्यवाही कराने हेतु अलग से बैठक आयोजित की जाए। लघु उद्योग भारती द्वारा बाट माप विभाग के प्राईवेट वेंडर के संदर्भ में किया गया कि विभाग वेंडर को उसकी आई०डी० प्रूफ के साथ इकाई में भेजे, आयुक्त द्वारा उक्त प्रकरण को शासन स्तर से निस्तारित कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा विभाग को निर्देशित किया गया कि नामित वेंडर को उसकी आई०डी०प्रुफ सहित इकाई में भेजा जाएं तथा रोस्टर बनाकर इसकी सूचना इकाई को दी जाएं। 


मिडफो की सिटी बस चलाये जाने की मांग के संदर्भ में आयुक्त द्वारा उपजिलाधिकारी, सदर, मेरठ एवं राज्य सड़क परिवहन विभाग के साथ बैठक करते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। लोहिया नगर में कैंची कलस्टर को आवंटित भूखण्ड में 25 प्रतिशत की छूट के संदर्भ में आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये है कि इकाई स्थापित किये जाने उपरांत ही छूट दिये जाने की कार्यवाही की जायेगी, साथ ही नगर निगम को निर्देश दिये गये कि उक्त स्थल की सफाई का कार्य पूर्ण करा दिया जाए। लघु उद्योग भारती द्वारा यूपीसीडा द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्र जो उद्योग पुरम मेरठ में स्थापित किया जा रहा है, सराहनीय बताया गया किन्तु प्लानिंग उचित न होना बताया गया, जिसके कम में आयुक्त द्वारा उक्त प्रकरण में संबंधित विभाग एवं औद्योगिक प्रतिनिधि के साथ अलग से बैठक किये जाने के निर्देश दिये गये।


बैठक में अपर आयुक्त उद्योग, मेरठ जोन , उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण, उपायुक्त उद्योग, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बागपत, बुलन्दशहर, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण निगम क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सडक परिवहन निगम मेरठ, राज्य कर विभाग, राज्य कर अधिकारी, नगर निगम अधिकारी, बाट माप नियंत्रक अधिकारी, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद, पुलिस अधीक्षक, नगर, उपाध्यक्ष, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण, शाखा प्रबन्धक ई०एस०आई०सी०, क्षेत्रीय प्रवन्धक, प्रदूषण मेरठ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड लो०नि०वि०, लीड बैंक प्रबन्धक, अधिशासी अभियन्ता, यू०पी०डा०, राजकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती विश्वकर्मा इन्डस्ट्रीयल इस्टेट कमल ठाकुर, पंकज कुमार जैन, लघु उद्योग भारती. विजय आनन्द अग्रवाल, अध्यक्ष, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसियेशन, पंकज कुमार गुप्ता यू०पी०चैम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष, मिडफो, एवं अन्य उद्यमीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments:

Post a Comment