Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 10, 2026

यूपी स्टेट एस सी के ए कप कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन

सूरज कुमार

नित्य संदेश, मेरठशोतोकान चिकारा कराटे–डू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की और से कराटे चैंपियनशिप का आयोजन क्रांति दिवस के अवसर पर जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में कराया गया। इस चैंपियनशिप में परीक्षित गढ़, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, मेरठ आदि जिलों से लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें मेरठ से गांधी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बिजली बंबा बाईपास, सत्यकाम इंटरनेशन स्कूल लोहियानगर, जी डी गोयनका स्कूल, अमेरिकन किड्ज शास्त्रीनगर, मिलेनियम स्कूल, राधेश्याम मोरारका स्कूल शताब्दी नगर, शिवांगी पब्लिक स्कूल, किला परीक्षित गढ़ व गाजियाबाद तथा मुजफ्फर नगर से अलग अलग कराटे एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने प्रतिभाग किया।


इस प्रतियोगिता में जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल  के। शौर्य शर्मा, अमाया जैन, वियोम शेरावत, गर्व चौधरी आदि ने 12,13,14,9,8,7 वर्गों में कुमीते व काता में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपने क्षेत्र व जिले का नाम ऊंचा किया हैं। इस प्रतियोगिता में अमेरिकन किड्ज, मिलेनियम स्कूल, ने टीम ट्रॉफी, गंगानगर की टीम ने रनरअप ट्रॉफी व मेरठ सेल्फ डिफेंस कराटे अकादमी परतापुर ने ओवर ऑल बेस्ट टीम ट्रॉफी जीती। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर बृज भूषण तथा निदेशक संदीप गोयल , संजय गोयल, सचिन गोयल ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए परिवार को भी बधाई दी । विद्यालय कीे प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा ने बाहर से आए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और सभी खिलाड़ियों को खेल की महानता को समझाया।


संस्था के राष्ट्रीय सचिव शिहान सुनील कुमार, संस्था के यूपी सचिव सन्दई आदित्य नारायण सिंह, संस्था के यूपी अध्यक्ष हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ सुरजीत नारायण सिंह, ज्वाइंट सेक्रेट्री मीत सिंह व सदस्यों प्रवीण गुप्ता ने इस अवसर पर सभी बच्चों को बधाई दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here