Thursday, May 14, 2026

मवाना सिविल बार के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण धमधाम से संपन्न

तहसीलदार निरंकार सिंह एवं चुनाव अधिकारा रघुवंश बंसला ने सत्य एवं निष्ठा की शपथ दिलायी

मोहम्मद असलम

नित्य संदेश, मवानामवाना सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में तहसील के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण में बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तहसीलदार मवाना एवं चुनाव अधिकारी ने पद, गोपनीयता एवं सत्य निष्ठा की शपथ दिलायते हुए नयी कार्यकारिणी को पदभार ग्रहण कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान एडवोकेट ने की तथा संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो0 असलम एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बार एवं बंेंच के बीच में समन्वय होना चाहिए तथा दोनो को अपनी-अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए, जिससे एक अच्छा सकरात्मक संदेश जाता है। उन्होंने मवाना तहसील में वादकारियों के साथ में आने वाली समस्याओं के संबंध में कहा कि जब बार एवं बैंच मिलकर कार्य करते है, तो वादकारियों को कोई समस्या नहीं आती है। विशिष्ट अतिथि उप निबंधन मवाना सुरेश चंद मौर्य ने कहा कि तहसील में अपने कार्य से आनी वाली जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा अधिववक्ताओं को अधिकारियों एवं जनता के बीच में समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। 

चुनाव अधिकारी रघुवंश बंसला बार के नये पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किये तथा उन्होंने पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषिण करते हुए बताया कि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार तोमर,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ असलम एडवोकेट, उपाध्यक्ष समीर त्यागी, सचिव नटवर राणा, उपसचिव मुकेश रानी, सामाजिक मंत्री साधना, पुस्तकालय मीनाक्षी, व कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार को चुना गया। वरिष्ठ सदस्य पद पर कमल कुमार एडवोकेट, अब्दुल सत्तार रिजवी एडवोकेट, रेखा एडवोकेट, पुनित सैनी एडवोकेट, अशोक नागर एडवोकेट, सरदार सिंह एडवोकेट, कनिष्ठ सदस्य पद पर मंजू एडवोकेट, कंवरपाल सिह एडवोकेट, मौ० फराज एडवोकेट को निर्वाचित घोषित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार रस्तौगी, नजमुदीन खां, शमसुदीन अंसारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया।

No comments:

Post a Comment