Thursday, May 14, 2026

प्रशासन के पास पहुंचा फरमान, ज़रूरी है जनप्रतिनिधियों का सम्मान

प्रदेश भर में अफसर अब नहीं कर सकेंगे सांसद-विधायकों की अनदेखी 

सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अब जनप्रतिनिधियों के सम्मान की अनदेखी नहीं कर पाएंगे। यदि अनदेखी हुई तो यह संबंधित अफसरों को भारी पड़ सकती है। नई गाइडलाइन के अनुसार जनप्रतिनिधियों के ऑफिस पहुंचने पर अफसरों को सीट से उठकर उनका अभिवादन करना होगा। सिर्फ यह ही नहीं बल्कि हाथ जोड़कर स्वागत सत्कार भी करना पड़ेगा। फोन कॉल का जवाब देना अफसरों के लिए अनिवार्य होगा। यदि कोई अफसर उस समय व्यस्त है तो बाद में वह संबंधित जनप्रतिनिधि को कॉल बैक कर जानकारी हासिल करेगा। 


सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने पर अब संबंधित अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी संभव है। इस संबंध में बाकायदा प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन में इन सब बिंदुओं का खुलासा किया गया है। कहा गया है कि यह सभी गाइडलाइन अफसरों को फॉलो करनी होगी अन्यथा यूपी राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत संबंधित अफसर पर कार्यवाही की तलवार लटक जाएगी। बता दें कि पिछले काफी समय से शासन को इस बात की शिकायतें मिल रही थीं कि कई अफसर सांसदों और विधायकों को तरजीह नहीं देते और न ही उनकी कॉल रिसीव करते।

No comments:

Post a Comment