Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 13, 2026

एम. ए. चतुर्थ सेमेस्टर और एम. पीए चतुर्थ सेमेस्टर विदाई समारोह




नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राजनीति विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में, एम०ए० चतुर्थ सेमेस्टर एवं एम. पी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर, के छात्र-छात्राओं का एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ हुआ।

समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, स्वतन्त्र विचार विमर्श और शिक्षकों से सीधे संवाद और विचार की स्वतन्त्राता के लिए विभाग सदैव तत्पर हैं।
कार्यक्रम में डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. जयवीर सिंह एवं डॉ. भुपेन्द्र प्रताप सिंह डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. चंचल, डॉ. रवि कुमार, डॉ. सानिया खानम, डॉ. रवीना सहित विभाग के सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों को सफलता हेतु शुभाशीष प्रदान किया।

विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत, कविताएँ, शेर और शायरी, नृत्य, खेल एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षण बनाया। कनिष्ठ विद्यार्थी नेहा, रिया चौधरी, अनुभव तोमर, निशांत, नमरा, अवनी मलिक, शुभम त्यागी एवं एकता मालिक आदि ने अपने वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किए एवं विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को उपहार दिए गए । समारोह के दौरान मिस्टर फेरवल का खिताब अनिरुद्ध शर्मा तथा मिस फेयरवेल का खिताब आयुषी आर्या को प्रदान किया गया। 

विद्यार्थी ने अपने विभागीय अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग की छात्राओं भुमिका तिवारी एवं खुशी द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here