Breaking

Your Ads Here

Monday, May 11, 2026

मेडिकल कॉलेज मेरठ के नेत्र रोग विभाग को मिला प्रथम स्थान

नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। यू पी  स्टेट ऑपथलमोलॉजी सोसाइटी एवं वूमेन आप्थाल्मालॉजिकल सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश काउंसिल मीटिंग 2026 का आयोजन किया।

उक्त मीटिंग में केस आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त प्रतियोगिता में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में डॉ वैभव,डॉ दीप्ति व डॉ प्रियांशी ने नेत्र  रोग  विभागाध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी की।  प्रतियोगिता में संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद को द्वितीय स्थान तथा आई केयर नोएडा की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त डॉ प्राचार्य मेडिकल कॉलेज मेरठ डॉक्टर आर सी गुप्ता ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here