Monday, May 11, 2026

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता शोध नवाचार और रोजगार पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डा) अंजू सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह समीक्षा बैठक  प्राचार्य  द्वारा लखनऊ में राजभवन में आयोजित की गई। राज्यपाल  की समीक्षा बैठक में सहभागिता के सभी विषयों से प्राध्यापकों को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई। 

महाविद्यालय प्राचार्य ने समस्त प्राध्यापकों को इस बैठक के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और राज्यपाल के सुझावों को महाविद्यालय प्राध्यापकों के साथ साझा करने का प्रयास किया।  प्राचार्य ने  सभी प्राध्यापको को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता शोध नवाचार और रोजगार पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए गए।  साथ बैठक के संदर्भ प्राप्त निर्देशों के क्रम में पांडुलिपियों और दुर्लभ प्राचीन पुस्तकों के अध्ययन, प्रदर्शन और संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और इतिहास से जोड़ने के लिए आवश्यक निर्देश   दिए और कहा कि पांडुलिपियों विद्यार्थियों के लिए  अमूल्य धरोहर हैं इनका  समुचित प्रदर्शन किया जाए ताकि भारतीय ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और विरासत को विद्यार्थियों को समझाया जा सके। पांडुलिपियों के  अध्ययन  से विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति विकसित होगी और उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा को जानने का अवसर मिलेगा। 

दूसरा संदर्भ विषय वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना से विद्यार्थियों और अध्यापकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का निर्देश प्राप्त हुआ। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शोध पत्रिकाएं , जर्नल्स और अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध होगी।  संसाधन विहीन महाविद्यालय की  छात्राओं को इससे विशेष लाभ होगा। प्राचार्य द्वारा  छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकालय जाने और अध्ययन की आदत को विकसित करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।  ऐतिहासिक स्थलों, महापुरुषों और  ऐतिहासिक विषयों पर शोध एवं शैक्षणिक भ्रमण करने के निर्देश भी दिए गए जिसमें भ्रमण के बाद श्रेष्ठ अनुभव लेखन या आलेख उपलब्ध कराने  वाली छात्रा को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।  विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं बल्कि व्यावहारिक एवं जीवन उपयोगी ज्ञान देने का भी  निर्देश  दिया गया। 


शिक्षकों के मध्य भी प्रतियोगिता आयोजित करने की बात की गई उत्कृष्ट शोध पुस्तक लेखन प्रशासन और नवाचार पूर्ण परियोजनाओं से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आइक्यूएसी समन्वयक प्रो लता कुमार सहित महाविद्यालय के कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय सहित सभी संकायों के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment