Monday, May 11, 2026

महिला टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह संपन्न




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मेरठ द्वारा आयोजित महिला टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 26 महिला प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई तकनीक, विभिन्न प्रकार के परिधान निर्माण, मशीन संचालन, ग्राहक व्यवहार, उद्यमिता विकास, विपणन एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों के वर्गवार विवरण के अनुसार 04 महिलाएं अल्पसंख्यक वर्ग, 10 महिलाएं अन्य पिछड़ा वर्ग, 04 महिलाएं सामान्य वर्ग तथा 08 महिलाएं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित रहीं। वहीं 08 प्रतिभागी बीपीएल तथा 18 प्रतिभागी एपीएल श्रेणी से थीं। कार्यक्रम में 13 प्रतिभागी ग्रामीण क्षेत्र एवं 13 प्रतिभागी शहरी क्षेत्र से शामिल हुईं। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विकास कुमार यादव  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक विवेक किशन द्वारा की गई।

इस अवसर पर ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर माधुरी शर्मा  एवं डोमेन स्किल ट्रेनर दीपाली जोशी  ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपलब्धियों एवं महिलाओं के कौशल विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गुलशन परवीन, गुड्डन तोमर, शिवानी, साक्षी, तनु, खुशी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संस्थान के निदेशक ने सभी प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास एवं सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना भी है।

No comments:

Post a Comment