Breaking

Your Ads Here

Friday, May 8, 2026

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य से मुलाकात की


नित्य संदेश ब्यूरो
 

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के सदस्य कर्म सिंह कर्मा से नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और पगड़ी तथा पटका पहना कर व बुके देकर उनका सम्मान किया।

इस दौरान काजी शादाब ने आयोग के सदस्य को मेरठ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं, जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹800 प्रतिदिन करने और ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने तथा वर्षों से काम कर रहे अस्थाई कर्मचारियों का स्थाईकरण ना होने की समस्या से अवगत कराया, इस पर आयोग के सदस्य ने जल्द से जल्द मेरठ नगर निगम के उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से फिरोज हबीब अंसारी, अजहर भारती, डॉ राजेश कांगड़ा, दिलदार सैफी, रिंकू वर्मा, जुल्फिकार चौधरी, दानिश वारसी, ज़ुबैर खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here