Tuesday, May 12, 2026

’अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर वेंक्टेश्वरा में राष्ट्रीय सेमिनार, ओथ सेरेमनी एवं नर्सेस सम्मान समारोह’’

विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के ’’स्कूल ऑफ नर्सिंग’’ एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल की ओर से ’’अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस’’ पर नर्सेस सम्मान समारोह एवं ओथ सेरेमनी’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नर्सिंग स्टूडेंट्स एवं नर्सिंग प्रोफशनल्स को चिकित्सा सेवा एवं निस्वार्थ समर्पण की शपथ दिलाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाॅफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर ’’अवर नर्सेस-अवर फ्यूचर, एम्पावर्ड नर्सेस-सेव लाईफ’’ (हमारी नर्सेस- हमारा भविष्य, नर्सो को सशक्त बनाओ-जीवन बचाओ) विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का भी आयोजन किया गया। 


श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के सी0वी0 रमन सभागार में ’’अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस’’ पर आयोजित ’’राष्ट्रीय सेमीनार, नर्सेस सम्मान समारोह एवं ओथ सेरेमनी’’ समारोह का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दबे, प्रतिकुलपति प्रो0 मानस, कुलसचिव प्रो0 पीयूष पाण्डेय, नर्सिंग प्रिंसीपल डाॅ0 एना एरिक ब्राउन, आदि ने सरस्वती माँ एवं फ्लोरेन्स नाईटएंगल की प्रतिमा के सन्मुख पुष्प अर्पित करके किया। अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि नर्सिंग दुनिया का सबसे पावन/पुनीत प्रोफेशन है। चिकित्सा क्षेत्र में मरीज के साथ आपका सेवा भाव, निस्वार्थ समर्पण, अच्छी चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवाओ में आपका योगदान कही भी चिकित्सक से कमतर नहीं होता है। हमारी नर्सेस हमारा भविष्य है, जो उत्कृष्ट स्वास्थय सेवाओ द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ बनाने में लगातार योगदान दे रही है। हमें नर्सेस को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा व संसाधनो से लेस करके लोगों के जीवन बचाने के लिए प्रभावी तरीके से तैयार करना होगा। 


राष्ट्रीय संगोष्ठी को वित्त निदेशक युवराज सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 शिशिर पाटिल, संगम विश्वविद्यालय से आये प्रो0 मानस, जी0एम0 हाॅस्पीटल मेघा सबरवाल, डाॅ0 ऐना एरिक ब्राउन, आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डाॅ0 राजेश सिंह, सी0एन0एस0 एस0 जोजफ, नर्सिंग सुपरिंटेन्डेन्ट अनिता मैथ्यू, शैलेन्द्र रावत, डाॅ0 मंजरी राणा, डाॅ0 मनीष शर्मा, डाॅ0 बबीता अग्रवाल, डाॅ0 करूणा, डाॅ0 बंकिमचन्द्र, डाॅ0 सरजू, जूही गुप्ता, संजीव कुमार, अनुषा कर्णवाल, इन्दुवाला, हुमा कौसर, निशा, तहसील आलम, जुबेर आलम, सुयेव रजा, अखिल कुमार, अनुज कुमार शर्मा, हरप्रीत कौर, सुमनदीप कौर, हिमानी चैहान, अलीशा एडवर्ड, एवं मेरठ परिसर मे डाॅ0 पंकज मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment