नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। डिजिटल इमेजिंग सॉल्यूशंस में लीडर, कैनन इंडिया ने आज इमेजफोर्स सी3150 का लॉन्च किया। यह बड़े उद्यमों, एस.एम.ई, सरकारी संगठनों और कॉपी शॉप मालिकों के लिए बनाई गई एक हाई-परफॉर्मेंस ए3 कलर मल्टीफंक्शन डिवाइस है, जो प्रति मिनट 50 पेज तक का तेज कलर आउटपुट प्रदान करती है। इमेजफोर्स सी3150 भारी और बहुत ज्यादा मात्रा में प्रिंटिंग के लिए लगातार शानदार क्वालिटी, विश्वसनीयता और मीडिया फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। कैनन द्वारा इमेजफोर्स सी3150 के लॉन्च का उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों एवं नए बाजारों में अपनी पहुँच व हिस्सेदारी बढ़ाना, तथा लगातार 10 वर्षों में लेज़र कॉपियर सेगमेंट में हासिल की गई अपनी नंबर 1 की स्थिति को और मजबूत करना है।
कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, श्री तोशियाकी नोमुरा ने कहा कैनन इंडिया में हमारा उद्देश्य लगातार अपने बिज़नेस इमेजिंग पोर्टफोलियो को मजबूत बनाना है, ताकि हम भारत में मौजूद एंटरप्राइज़, संस्थानों और व्यवसायों की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें। इमेजफोर्स सी3150 ए3 कलर एमएफडी के लॉन्च से ग्राहकों को अपनी प्रिंटिंग क्षमता बढ़ाने में मदद करने के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस और भरोसेमंद समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। दूसरी तरफ, इमेजफॉर्मूला डीआर सी340 और डीआर सी350 स्कैनर डॉक्यूमेंट्स को डिजिटाईज़ करते हैं और इन्फ़ॉर्मेशन वर्कफ्लो में तेजी लाते हैं। ये समाधान उत्पादकता में वृद्धि करने, प्रमुख क्षेत्रों में अपनी पहुँच बढ़ाने और भारत के लेज़र कॉपियर सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत बनाने के हमारे लक्ष्य को प्रदर्शित करते हैं।” कैनन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री सी. सुकुमारन ने कहा भारत में बिज़नेस और कमर्शियल प्रिंट का क्षेत्र बहुत प्रतिस्पर्धी है, जिसमें ग्राहकों का विश्वास और दीर्घकालिक विकास कलर की क्वालिटी, स्पीड और कंसिस्टेंसी से तय होता है। इमेजफोर्स सी3150 का विकास हमने बाजार की इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए किया है, ताकि एंटरप्राइज़, एस.एम.ई और अन्य ग्राहक कमर्शियल प्रिंट के दैनिक कामों में भरोसेमंद, हाई क्वालिटी का कलर आउटपुट दे सकें और अपनी एप्लीकेशन क्षमताओं का विस्तार कर सकें।
उन्होंने आगे कहा इसके
अलावा, इमेजफॉर्मूला
डीआर सी340 और डीआर सी350 स्कैनर,
सरकारी,
एंटरप्राइज़ और एस.एम.ई सेगमेंट में डॉक्युमेंट्स को डिजिटाइज़
करने की तेजी से बढ़ती हुई मांग को पूरा करते हैं। ये प्रोडक्ट्स संगठनों को डॉक्यूमेंट
वर्कफ्लो को व्यवस्थित बनाने,
ऑपरेशनल एफिशियंसी में सुधार लाने, और भारत
में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए विस्तार योग्य और भविष्य के लिए तैयार इन्फ़ॉर्मेशन
एनवायरनमेंट बनाने में मदद करते हैं।
इसके साथ ही, कैनन
इंडिया ने अपने डॉक्यूमेंट डिजिटाइज़ेशन के पोर्टफोलियो में इमेजफॉर्मूला डी.आर-सी340 और डी.आर-सी
350 स्कैनर अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट हाई-स्पीड डॉक्यूमेंट स्कैनर भी लॉन्च किए हैं। ये स्कैनर
बहुत तेज, सटीक और भरोसेमंद स्कैनिंग करते हैं और एंटरप्राइज़, एस.एम.ई एवं सरकारी संगठनों को
बड़ी मात्रा में डॉक्यूमेंट के डिजिटाइज़ेशन तथा जानकारी के वर्कफ्लो को व्यवस्थित
करने में समर्थ बनाते हैं। डी.आर-सी340
और डी.आर-सी-350 सुगम सिस्टम इंटीग्रेशन और एडवांस्ड
इमेज प्रोसेसिंग के साथ ज्यादा तेज डिसीज़न-मेकिंग और पूरे एंटरप्राइज़ के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
में मदद करते हैं।

No comments:
Post a Comment