शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। गत 02 मार्च को सोनू कुमार पुत्र नत्थू निवासी ग्राम पाँचली की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सरूरपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
रिपोर्ट धारा 303(2) बीएनएस व वृद्धि धारा 331 (4) बीएनएस में पंजीकृत की गई। ग्राम पाँचली के जंगल में अज्ञात चोरों द्वारा वादी व कुछ किसानो के ट्यूबवैल के केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए गए थे। प्रकाश में आये अभियुक्त राकिब पुत्र उमर मौहम्मद निवासी कस्बा हर्रा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
थाना प्रभारी गौरव सिह, उप निरीक्षक सुभाष, हेड कांस्टेबल अंकुश सैनी, कांस्टेबल विश्वदीप।
No comments:
Post a Comment