Saturday, May 16, 2026

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन

 
अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बटावली में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अतुल प्रकाश, जॉइंट मैनेजर सुशील कुमार सहित शाखा के अन्य अधिकारी संजय दीक्षित एवं ऐश कुमार ने भाग लिया। चतर सिंह, जगदीश सिंह, भारत वीर,सतेंद्र, विजेंदर,मेहमबीर, विवेक, मनोज, मिंटू,शिव कुमार, शिव लाम्बा आदि ग्रामीणों को संगोष्ठी के दौरान ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं तथा सुरक्षित बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। 

अधिकारियों ने ग्राहकों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों ने बैंक द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment