नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने नंगलाशेखू ब्लॉक रजपुरा में शेड नेट हाउस का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओ जायजा लिया। उन्होने शेड नेट हाउस में की जा रही खेती की तकनीकी और उत्पादन क्षमता को देखा। उन्होने वहां मौजूद अधिकारी से शेड नेट हाउस के लाभो, सब्सिडी और चुनौतियो के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने शेड नेट हाउस की व्यवस्थाओ को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये ताकि किसान को इसका अधिक लाभ मिल सके। उन्होने उत्पादन को बढाने और बेहतर विपणन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment