Thursday, May 14, 2026

ओम पब्लिक स्कूल में आदित्य वर्मा रहे टॉपर

 


रवि गौतम

नित्य संदेशपरीक्षितगढ़। सीबीएसई बोर्ड दिल्ली इंटर मीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे ओम पब्लिक स्कूल में आदित्य वर्मा 94% काकुल मावी 92.5 तनु पाल 92.5 आयुषी मावी 91.8 दीपांशी सैनी 91.8 गौरी शर्मा 90% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया  

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के लुहाच डायरेक्टर गौरव लुहाच ऊप्रधानाचार्य सतीश चंद्र पाटली गुरु दर्शन यशपाल आदि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के लुहाच ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “निरंतर प्रयास, समय का सही उपयोग और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment