नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय एवं 70 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव डॉ. पंकज राणा, डॉ. अशोक गुप्ता, डीन एकेडमिक्स, डॉ. गणेश भारद्वाज, लेफ्टिनेंट डॉ. कुलदीप कुमार तथा 3/70 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स एवं स्टाफ ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सैन्य बलों के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए देशसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

No comments:
Post a Comment