Thursday, May 14, 2026

बुजुर्गों ने अपने मन के गीत सदस्यों को सुनाएं


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया । 

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा सभी को फ्लावर पॉट देकर पेंटिंग कराई गई और सभी बुजुर्गों को पौधे भेंट किए गए । बुजुर्गों ने भी अपने मन के गीत सभी सदस्यों को सुनाएं और उनके साथ अपने अनुभव साझा किये। इशू अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों को खुश देखकर हमें बहुत खुशी मिलती है और बार-बार आपके पास आने का मन होता है । 

श्रुति अग्रवाल व अन्य सभी सदस्यों ने सभी बुजुर्गों को स्नेक्स वितरित किए और उनकी पसंद के गीत सुनाए व नृत्य प्रस्तुत किया। सभी बुजुर्गों ने भी राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों को आशीर्वाद दिया और उनके आने के लिए उनका धन्यवाद किया।

No comments:

Post a Comment