Friday, May 15, 2026

पश्चिमांचल डिस्कांम द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं हेतु विशेष मेगा कैम्प आयोजित

 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 (पी०वी०वी०एन०एल०) द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु विशेष मेगा कैम्पों का आयोजन निरन्तर किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए यह अभियान 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कैम्पों मे स्मार्ट मीटर से संबधी विभिन्न शिकायतों जैसे गलत बिल संशोधन / बिल रिवीजन, मोबाइल नम्बर अपडेट, ऐंप सबंधी समस्याओं एवं तकनीकी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के उपयोग एवं स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली के संबंध मे विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

पश्चिमांचल डिस्कांम के अन्तर्गत 14 जनपदों मे आज आयोजित हुए कैम्पों में कुल 2420 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 2324 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कैम्पों मे बिल रिवीजन से संबंधित 523, मोबाइल नं० अपडेट से संबंधित 853, ऐप से संबंधित 483 शिकायतों का समाधान अधिकारियों द्वारा कर दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 465 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।

उपभोक्ताओं द्वारा इन कैम्पों मे बढ-चढकर भाग लिया जा रहा है तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध मे सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इन कैम्पों मे पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें एवं स्मार्ट मीटर तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप का अधिकतम लाभ उठाएँ।

No comments:

Post a Comment