Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 5, 2026

प्रुडंट कॉरपोरेट एडवायजरी सर्व्हिसेस लिमिटेड ने अपने एआई सक्षम बिजनेस मैनेजमेंट टूल के शुभारम्भ की घोषणा की


नित्य संदेश ब्यूरो 
नोएडा। म्युच्युअल फंड वितरकों की (एमएफडीज) की एक अग्रणि फिनटेक प्लैटफोर्म होनेवाली प्रुडंट कॉरपोरेट एडवायजरी सर्व्हिसेस लिमिटेड ने आज अपने एआई- सक्षम बिजनेस मैनेजमेंट टूल के शुभारम्भ की घोषणा की| इस टूल से पार्टनर्स और स्मार्ट तरीके से आयोजन कर सकेंगे, ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकेंगे और मार्केटिंग बेहतर तरीके से कर सकेंगे और प्रीसशन के साथ अपने बिजनेस की प्रगति कर सकेंगे| जिस तरह से हमारे म्युच्युअल फंड वितरक ग्राहकों को जान सकते है, उतना अच्छा तो कोई सॉफ्टवेअर कभी जान नही सकता है| यह भावनात्मक निर्देशांक है और वह हमेशा पार्टनर के साथ रहेगा| एज+ बौद्धिक निर्देशांक एक ऐसी मदद करनेवाली प्रणाली है जो हर पार्टनर का कार्य तेजी और तीव्रता से आगे बढाएगी और आनेवाले समय के लिए उसे तैयार करेगी| पार्टनर को सबसे करीब होनेवाले दो परिणामों को ध्यान में रखते हुए एज+ को बनाया गया है: बिजनेस की प्रगति और समय की बचत|

प्लैटफॉर्म एक इंटिलिजंट इंटरफेस के साथ अपनी सारी क्षमताओं को इकठ्ठा कर प्रस्तुत करता है: उद्देश्य की योजना : अब सिर्फ मिनटों में वितरक अपने ग्राहकों को उद्देश्य आधारित सोल्युशन्स दे सकेंगे| ग्राहक की जोखीम प्रोफाईल और निवेश की रूपरेखा की जानकारी देने के बाद एआई तुरन्त इक्विटी, डेब्ट और हायब्रिड इन्स्ट्रुमेंटस को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ संसाधन अलोकेशन तैयार करेगा और साथ ही योजना के लिए विशेष सुझाव देगा| पार्टनर्स रेडीमेड उपलब्ध इमेल सन्देश भेज सकेंगे और उसी एआई पॉवर्ड स्क्रीन के द्वारा ट्रान्जैक्शन्स भी कर सकेंगे|

बिजनेस में बढ़त : अब अपने वर्तमान स्थान पर बैठे बैठे वितरक हर विस्तार के अवसर को जाँच सकते हैं और उसे क्रियान्वित कर सकते हैं| उम्र- आधारित और एयुएम- आधारित सेगमेंटस के होने से वितरकों को ग्राहकों के लिए उचित उत्पादों के लिए पिच करने में मदद मिलेगी| बड़े एमएफ एयुएम के साथ लेकीन बिना किसी ब्रोकिंग खाते के, कम एसआईपीज होनेवाले या एसआईपीज न होनेवाले ग्राहकों तक वे पहुँच सकेंगे| अब तक पीएमएस का अन्वेषण जिन्होने नही किया है, ऐसे 50 लाख+ से अधिक स्टॉक पोर्टफोलिओज होनेवाले ग्राहक, लैप्स हो गई एसआईपीज या गिरते नेट सेल्स के ट्रेंड होनेवाले ग्राहकों तक पहुँचिए| बाह्य एयुएम डेटा से अधिक सचेत और अधिक जानकारी के साथ सम्भाषण के लिए पूरी पृष्ठभूमि उपलब्ध होती है| रेडीमेड ग्राहक कम्युनिकेशन्स इसमें दिए गए हैं और इससे सही समय पर सही मैसेज को सही ग्राहक तक पहुँचना बहुत आसान हो जाएगा|

मार्केटिंग इंजिन : एज+ के बिल्ट इन मार्केटिंग मोड्युल से वितरक एसआईपी और लंपसम अभियान सहजता से चला सकेंगे, ईवेंट- आधारित दृष्टिकोण के साथ काम कर सकेंगे और वर्तमान तथा आगामी ग्राहकों को ईमेल्स बड़ी संख्या में भेज सकेंगे और इसे प्लैटफॉर्म के एआई इंजिन के साथ बहुत सहजता से किया जा सकेगा| वर्तमान और भविष्य के ग्राहकों तक पहुँचना इतने बेहतर तरीके से और इतनी गति से पहले कभी नही किया जा सकता था|

 

अनुसंधान: एज+ अनुसंधान के मोड्युल्स फंड के हर नाजुक पहलू को वितरक को तुरन्त उपलब्ध कराते हैं| पी/ई, पी/बी, बीटा, शार्प रेश्यो, जान्सेन्स अल्फा, मार्केट कॅप वितरण, सेक्टर एक्स्पोजर, रोलिंग रिटर्न्स और साथ ही कई और पहलू| अब डेटा के लिए साधन ढूँढने की या हंट करने की आवश्यकता नही है| फंड के मूल्यमापन के लिए और निर्देश करने के लिए आवश्यक सब कुछ एक ही जगह मिलेगा| एक बार तय होने के बाद वितरक तुरन्त फंड्जकार्ड शेअर कर सकेंगे, उसमें ग्राहकों के लिए आवश्यक फंड का सारांश होगा और उसे ईमेल या व्हॉटसएप के द्वारा तुरन्त शेअर कर सकेंगे| चंद मिनटों में ग्राहकों को सारी जानकारी मिलेगी|

म्युच्युअल फंडस के आगे : आज जो म्युच्युअल फंड वितरक हैं, वे और भी बहुत कुछ हैं| एज+ से वितरक खुद को मल्टी- प्रॉडक्ट वितरक के तौर पर प्रस्तुत कर सकते हैं और स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, ब्रोकिंग, पीएअएस/ एआईएफ, फिक्स्ड डिपॉजिटस, बाँडस, म्युच्युअल फंड और एनपीएस के अगेन्स्ट लोन आदि भी अपनी योग्यता के अनुसार प्रस्तुत कर सकते हैं| हर मोड्युल में वितरक प्रुडंट द्वारा तैयार कर दी गई उत्पादों की पीडीएफ्स शेअर कर सकते हैं| इससे वे सुलभ तरीके से क्रॉस- सेलिंग कर सकते हैं, ग्राहकों के साथ दृढ रिश्तें बना सकते हैं और इस सुविधा के लाभ उन्हे म्युच्युअल फंडस के दायरे से और आगे भी बढ़ कर मिलते हैं|

एज+‌एआई प्लैटफॉर्म अब बीटा वर्शन में लाईव उपलब्ध है और हमारे सभी म्युयुअल फंड डिस्ट्रिब्युशन पार्टनर्स के साथ उपलब्ध है|

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here