Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 12, 2026

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाईं कन्या महाविद्यालय द्वारा 'कॉलेज चलो अभियान' के द्वितीय चरण का सफल संचालन


नित्य संदेश, ​इन्दौर। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय (किला भवन), इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के निर्देशन तथा 'कॉलेज चलो अभियान' की संयोजक प्रो. विनीता वर्मा के मार्गदर्शन में 'कॉलेज चलो अभियान' के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया।

​इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के दल ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्राचार्यों से 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं की सूची प्राप्त की। इसके पश्चात, मोबाइल के माध्यम से छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

अभियान के द्वितीय चरण में डॉ. योगिता मंडलिक एवं उनके दल ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दल में महाविद्यालय की रितु मथुरिया, प्रो. काजल मातवा, प्रो. शीतल झा, प्रो. रीतिबाला भोर, प्रो. भारती गोस्वामी, प्रो. निधि गुप्ता, प्रो. नेहा शर्मा, प्रो. नेहा गुप्ता, प्रो. मनीषा मिश्रा, प्रो. संध्या दावरे, प्रो. डिम्पल सोनी, प्रो. शुभी व्यास, प्रो. प्रतिभा समदरिया, प्रो. अमरीश निगम, प्रो. आशीष कपूर एवं अभिषेक पालीवाल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here