Wednesday, May 13, 2026

रिया चौधरी खटकी ने विज्ञान वर्ग मे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का किया नाम रौशन

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सीबीएसई बोर्ड दिल्ली इंटर मीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे डी एम पब्लिक स्कूल परीक्षित गढ़ की रिया चौधरी खटकी ने विज्ञान वर्ग मे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया 


द्वितीय स्थान पर स्पर्श त्यागी माछरा विज्ञान वर्ग मे व साक्षी रानी परीक्षित गढ़ ने कला वर्ग मे 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया व तृतीय स्थान पर भूमिका चौधरी विज्ञान वर्ग ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये वही अभिनव त्यागी विज्ञान वर्ग माछरा व अयान कुमार मेरठ व वंशिका गोदारा बढला 89 प्रतिशत  किये 

विद्यालय के डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “निरंतर प्रयास, समय का सही उपयोग और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment