Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 5, 2026

शोभित विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय अर्डियुनो प्रोग्रामिंग कार्यशाला का सफल समापन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय की आईडिया लैब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम अर्दूइनों प्रोग्रामिंग फ्रॉम कोड्स टू क्रिएशन का सफल समापन एक गरिमामय समापन समारोह के साथ हुआ। यह कार्यशाला 14 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आयोजित की गई।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 134 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्हें बेहतर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने हेतु तीन बैचों में विभाजित किया गया। प्रत्येक बैच में 10 समूहों का गठन कर विद्यार्थियों को टीमवर्क, नवाचार एवं व्यावहारिक अधिगम के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने Arduino आधारित कंट्रोल मोड कार्स जैसे ब्लूटूथ नियंत्रित कार, वॉयस कंट्रोल कार, लाइन-फॉलोइंग रोबोट एवं ऑब्जेक्ट डिटेक्शन वाहनों का निर्माण किया। द्वितीय बैच ने उन्नत ऑटोमेशन प्रोजेक्ट्स जैसे कार स्पीड ट्रैकिंग सिस्टम एवं ऑटोमेटिक पार्किंग मॉडल विकसित किए, जबकि तृतीय बैच ने कृषि आधारित नवाचारों पर कार्य करते हुए ऑटोमेटिक सीडिंग रोबोट, स्प्रेइंग सिस्टम एवं स्मार्ट इरिगेशन रोबोट तैयार किए।


समापन समारोह में माननीय कुलपति महोदय एवं डीन रिसर्च महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल समन्वयन में डॉ. जयंत कुमार महतो एवं डॉ. लोमस तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. निधि त्यागी, डॉ. आर. के. जैन एवं डॉ. श्यामसुंदर पाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।


कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स को सम्मानित किया गया। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार एवं तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here