Monday, May 4, 2026

बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय: 15 वर्षों के रावण राज ओर कुशासन पर जनता का निर्णायक प्रहार: विनीत अग्रवाल शारदा


हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और जनशक्ति की शानदार जीत, मेरठ में ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के साथ मनाया गया भव्य विजय उत्त्सव

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय को जनआस्था, राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा की प्रचंड जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम 15 वर्षों से चले आ रहे कुशासन ओर ममता दीदी के रावण राज के विरुद्ध जनता का स्पष्ट और निर्णायक जनादेश है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता ने अपने मतों की शक्ति से उस व्यवस्था को समाप्त कर दिया, जिसमें व्यापार और उद्योग लगातार कमजोर हुए, विकास की गति बाधित हुई और आम नागरिकों को असुरक्षा का वातावरण झेलना पड़ा। विनीत शारदा ने कहा कि यह विजय उन लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने संघर्ष, साहस और संगठन के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय जनता पार्टी के ध्वज को ऊंचा बनाए रखा। यह उनकी निष्ठा, तपस्या और समर्पण की शानदार जीत है।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि आज देश की जनता हिंदुत्व की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रवाद और सुशासन के मार्ग पर चलने वाले नेतृत्व के साथ खड़ी है। इस ऐतिहासिक विजय का श्रेय विनीत शारदा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह के अद्वितीय संगठन कौशल और रणनीतिक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने भाजपा को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बंगाल प्रभारी श्री सुनील बंसल जी के कुशल संगठन और जमीनी कार्यशैली को भी इस विजय का मजबूत आधार बताया। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मेरठ महानगर में भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य ‘विजय उत्सव’ मनाया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-गुलाल, आतिशबाजी और उत्साह के वातावरण में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस विजय को जन-जन की जीत बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इसी ऊर्जा, समर्पण और राष्ट्रभावना के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए देशहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment