Sunday, May 10, 2026

सदर आर्य समाज का 132वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सदर आर्य समाज का १३२वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमें आर्य समाज प्रसिद्ध वैदिक विद्वान ओजस्वी वक्ता श्री संजय यज्ञिक के प्रवचन हुए जिसमें उन्होंने ऋषि वर स्वामी दयानंद के तप का चर्चा करते हुए कहा कि हमें एक सच्चा आर्य होने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से अपने आप को वैदिक नियमों के अनुसार चलना चाहिए क्योंकि आज हमें यह समझना है कि संसार का उपकार करना हमारा पहला यज्ञीय कर्म है अतः यज्ञ के साथ साथ परस्पर व्यवहार को भी उत्तम से उत्तम बनाना पड़ेगा। 


आर्य समाज कोई ईट पत्थर से बनी चार दिवारी का नाम नहीं है आर्य समाज ईश्वर के मौलिक स्वरूप को आत्म सात करता है, सत्य शाश्वत चिंतन को अपने जीवन में घटित करता है, खतौली से पधारे घनश्या प्रेमी जी में ऋषि पर आधारित ओजस्वी भजनों को  प्रस्तुत किया।प्रधान श्री मांगे राम ने संचालन किया तथा सदर समाज के मंत्री डॉक्टर समरेंद्र चौधरी ने पूर्ण व्यवस्था को अपने संरक्षण में रखते हुए मंच को नई दिशा दी और सभी का स्वागत कराया । कार्यक्रम में सदर आर्य समाज के पूर्व प्रधान श्री विजय प्रेमी शब्द बंधी वे काव्य पाठ करते हुए कहा

जहां धर्म ध्यान का वैदिक चिंतन जिसने दिया घनेरा

वो आर्य समाज है मेरा, वो आर्य समाज मेरा।

जहां यज्ञ योग मय जीवन से महके नित नया सवेरा।। वो आर्य समाज है मेरा, वी आर्य समाज है मेरा।।

कार्यक्रम में केंद्रीय समाज के प्रधान रविंद्र ने अध्यक्षता की , बुढ़ाना गेट आर्य समाज के सुशील बंसल, चंद्रकांत, राजेश सेठी, सदर स्त्री समाज की मणि गर्ग, अपर्णा अग्रवाल, मंत्राणी मधु गुप्ता निर्मल सिंह उपस्थित रही, आज के यज्ञमान मनीष प्रताप, ऋतु,  डॉक्टर राजीव गुप्ता विभा गुप्ता इत्यादि रहे कार्यक्रम के पश्चात आगुंतकों ने प्रतिभोज का आनंद उठाया।

No comments:

Post a Comment