Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 7, 2026

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या डा1 हिमानी अग्रवाल ने सर्किट हाऊस में की महिला जनसुनवाई

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर्किट हाऊस में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. हिमानी अग्रवाल द्वारा महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में पुलिस से संबंधित कुल 09 प्रकरण/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिनमें मुख्य रूप से ‘घरेलू हिंसा, मारपीट, संपत्ति विवाद तथा अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले सम्मिलित थे। माननीय सदस्या द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी मामलों का ’समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण’ सुनिश्चित किया जाए।


सदस्या डा0 हिमानी अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें, जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह खुलकर अपनी बात रखें। उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारी महिला उत्पीडन से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुये त्वरित कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि पीडित महिलाओ के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम/जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, संबंधित विभागीय अधिकारी महिलाओ को सरकारी कार्यक्रम व योजनाओ से जोडकर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकरी, पुलिस महिला थाना व थाना एएचटीयू प्रभारी, जिला मिशन कोर्डिनेटर, महिला एवं बाल विकास विभाग व विभिन्न विभागो से कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here