Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 30, 2026

शोभित विश्वविद्यालय द्वारा उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा, एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ हुआ महत्वपूर्ण MoU हस्ताक्षर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए। 


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, प्रति-कुलपति प्रो. जयानंद, रजिस्ट्रार प्रो. गणेश भारद्वाज, डीन एकेडमिक्स प्रो. अशोक कुमार, निदेशक NICE-SBS प्रो. विकास गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही, निदेशक आउटरीच डॉ. नेहा वशिष्ठा तथा NICE स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति गर्ग की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। यह साझेदारी विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच समन्वय को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस MoU के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा करियर उन्नयन के विविध अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। समारोह के दौरान एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल में रीजनल मैनेजर निलेश खन्ना, सीनियर एग्जीक्यूटिव (पार्टनरशिप्स) नैन्सी डेविड, सीनियर ट्रेनर मयंक जगोता तथा स्टूडेंट एंगेजमेंट ऑफिसर अनमोल शामिल रहे।


विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी एवं गतिशील परिदृश्य में इस प्रकार की उद्योग–शैक्षणिक साझेदारियां अत्यंत आवश्यक हैं। यह MoU संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, इंटर्नशिप तथा प्लेसमेंट सहायता जैसी गतिविधियों का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा। यह पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here