Sunday, April 19, 2026

भगवान परशुराम के शौर्य और पराक्रम को विस्तार से बताया

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पर्व पर राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी सैकड़ों ट्रैक्टर, गाड़ी के साथ चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी पर अनेकों ब्राह्मण संगठन एवं सनातनियों द्वारा आयोजित सातवीं भगवान परशुराम शौर्य यात्रा में श्रद्धा, उत्साह एवं गौरव के साथ सहभागिता की।

सनातनियों के साझा मंच से वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए भगवान परशुराम के शौर्य और पराक्रम को विस्तार से बताया। पश्चिम क्षेत्र के सभी समाज के लोगों ने अपार जनसमूह के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक विमल शर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी, आलोक सिसोदिया, अजय भराला, मांगेराम त्यागी, दीपक शर्मा, नानू पंडित, प्रदीप शर्मा, सोनू डेरियों, दीपक शर्मा, बलराज डुंगर, रवि बटजेवरा, सुमित बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment