Sunday, April 19, 2026

प्रसिद्ध आलिम मौलाना रियाज़ुल हसन मजाहिरी नदवी का इंतकाल

 

इकराम चौधरी

नित्य संदेश, मेरठ। प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन, प्रतिष्ठित शिक्षक, प्रभावशाली वक्ता और मिल्ली व सामाजिक शख्सियत मौलाना मोहम्मद रियाज़ुल हसन मजाहिरी नदवी रहमतुल्लाह अलैह का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया।

इस मौके पर मौलाना डॉक्टर अब्दुल मलिक मुगीसी ने अपने ताज़ियती बयान में गहरे दुख और शोक का इज़हार करते हुए कहा कि मरहूम एक बहुआयामी शख्सियत के मालिक थे। आपने मजाहिर-ए-उलूम के साथ लंबे समय तक जुड़े रहकर तदरीस, खिताबत, तहरीर और तंजीम के मैदानों में उल्लेखनीय सेवाएं अंजाम दीं। संस्थान के प्रवक्ता के रूप में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई और इल्मी व फिक्री स्तर पर संस्थान की प्रभावशाली नुमाइंदगी की। मौलाना ने उनके इंतकाल को एक बड़ा इल्मी और मिल्ली नुकसान बताते हुए कहा कि उनकी वफात से यकीनन एक खालीपन पैदा हो गया है। उन्होंने मरहूम के लिए मगफिरत और बुलंदी-ए-दराजात की दुआ करते हुए पसमांदगान से ताज़ियत का इज़हार किया।

No comments:

Post a Comment