Thursday, April 23, 2026

रिजल्ट घोषित होते ही झूम उठे छात्र-छात्राएं

जिले के टॉप 10 सूची में स्टार अलफलाह ने फिर मारी बाजी 

नित्य संदेश ब्यूरो

किठौर। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जिले की टॉप 10 सूची में शामिल होने पर जश्न मनाया छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा ,छात्र-छात्राओं के परिजन ,सहपाठी और शुभचिंतक आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते दिखे ,किठौर के स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की जिला टॉप 10 सूची में दूसरा स्थान हासिल कर फिर से अपनी रवायत को दोहराया ।

लगातार 12 वर्षों से स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज टॉप 10 सूची में शामिल होता रहा है लेकिन इस बार स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज ने एक लंबी छलांग लगाते हुए इंटरमीडिएट के टॉप टेन सूची में दूसरा और हाई स्कूल में  क्षेत्र  में प्रथम स्थान हासिल कर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।यूपी बोर्ड की टॉप 10 सूची में इंटरमीडिएट की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया इस मौके पर  स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के  प्रबंधक नुसरत सेठ ने इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में द्वितीय पायदान पर रहने वाली छात्रा को मिठाई खिलाकर उसकी हौसला अफजाई की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की, फिर से एक किसान परिवार में पली बढ़ी छात्रा ने  जिले की इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में एक बार फिर किसान परिवार की छात्रा ने इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने परिजन और अपने कॉलेज का नाम रोशन किया 


बृहस्पतिवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज की छात्रा जमरूद  रोल नंबर 2265389902  ने 500 में से 458 अंक 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की जिले की टॉप 10 सूची में दूसरा स्थान हासिल कर कॉलेज और अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। जमरूद चार भाई बहन है जिनमें से तीसरे नंबर पर जमरूद है वहीं छात्रा सोफिया रोल नंबर 2265389891 ने 500 में 449  अंक 89.80 प्रतिशत लेकर इंटरमीडिएट के टॉप 10 सूची में  वां स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में  मोहम्मद रेहान रोल नंबर 1260412474 ने  600 में से 552 अंक  92 प्रतिशत  प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर आफिया रोल नंबर 1260412608 ने  537 अंक प्राप्त कर 89.5 प्रतिशत हासिल किये।

एमबीबीएस करना है जमररुद का लक्ष्य

जमररुद  का लक्ष्य एमबीबीएस करना है डॉक्टर बनकर गरीबों  की सेवा करना चाहती है । इसके साथ ही वह अपने मुल्क की तरक्की में अपना योगदान देना चाहती है किसान परिवार में जन्मी जमरूद की कामयाबी से परिवार और क्षेत्र में जशन का माहौल है । छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

किसान परिवार की छात्रा का बाजा डंका

किसी ने सच कहा है इल्म से बड़ी दुनिया में कोई दौलत नहीं जिसके पास इल्म है दुनिया उसको पूछती है और उसको इज्जत की नजर से देखती है उसी को आज एक किसान परिवार की बेटी ने कॉलेज और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

No comments:

Post a Comment