Thursday, April 23, 2026

लखनऊ में आज उठ सकता है मेरठ की वक्फ मनसबिया का मुद्दा

सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज लखनऊ में होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न मुद्दों के अलावा मेरठ की वक्फ मनसबिया के संचालन का मुद्दा भी उठ सकता है। 

बता दें कि मेरठ की वक्फ मनसबिया लखनऊ के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी वक्फ मनसबिया है, जिसे पूर्व में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अपने कंट्रोल में ले लिया था। हालांकि पूर्व मुतवल्ली दानिश जाफरी ने इस मामले में हाई कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने यह मामला सुनवाई के लिए वक्फ ट्रिब्यूनल के पास भेज दिया था। वक्फ न्यायाधिकरण में तीन सदस्यीय पीठ ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के आदेश पर रोक लगा दी थी। चेयरमैन अली ज़ैदी के अनुसार मीडिया के माध्यम से बोर्ड की गतिविधियों, नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर जानकारी साझा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment