Wednesday, April 8, 2026

“समन्वय: सहानुभूति का सेतु बना सुभारती—एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम से गूंजा सम्मान और सुरक्षा का संदेश”



 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा मदन मोहन मालवीय सभागार में समन्वय: द ब्रिज ऑफ एम्पैथी” शीर्षक से एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में आपसी सम्मानसहानुभूति और रैगिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता की भावना को सुदृढ़ करना रहा, 


इस अवसर पर लगभग 90 प्रतिभागियोंजिनमें छात्र एवं संकाय सदस्य शामिल थेने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ हुआजिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए सुरक्षितसकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गयाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन प्रो. (डॉ.) रविंदर कुमार जैन ने संस्थान की अनुशासनप्रियता एवं रैगिंग-मुक्त परिसर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के पालनआपसी सम्मान एवं एकता की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया इसके पश्चात डॉ. धीरपाल सिंहप्रॉक्टर एवं छात्र शिकायत निवारण अधिकारीने छात्र शिकायत निवारण प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए रैगिंग के कानूनी परिणामों एवं इसके गंभीर प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता से जुड़े वीडियो भी प्रदर्शित किए गएजिसने विषय को और प्रभावी बनाया


वही डॉ. अश्विनी कुमारविभागाध्यक्ष (जीवन विज्ञान) एवं वेलनेस सेंटर समन्वयकने रैगिंग के मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्यसह-अस्तित्व एवं सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के महत्व को रेखांकित कियाकार्यक्रम का समापन समन्वय” के मूल संदेशआपसी सम्मानसहानुभूति और एकताको आत्मसात करने के आह्वान के साथ हुआ। अंत में सुश्री आंचल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियोंसंकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त कियायह कार्यक्रम केवीएससीओएस की छात्र कल्याणअनुशासन और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता हैजो विश्वविद्यालय के मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाता है


No comments:

Post a Comment